उत्तरप्रदेश : पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला युवक का शव, लेने गया था बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड

By: Ankur Mon, 05 Apr 2021 6:43:21

उत्तरप्रदेश : पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला युवक का शव, लेने गया था बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तब सनसनी मच गई जब रविवार की रात में मदनपुर थाना क्षेत्र के हनौता गांव के बागीचे में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। युवक घर से बाजार बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड लेने निकला था। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि बाइक बरांव-देवरिया मार्ग सड़क के किनारे खड़ी मिली।

मदनपुर थाना क्षेत्र के हरनहीं गांव निवासी सनोज 25 वर्ष पुत्र श्याम सुंदर रविवार को बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड लेने के लिए बाजार गए थे। रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे हेनौता गांव के बागीचे में आम के पेड़ से फंदे के सहारे सनोज का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। शव से कुछ दूरी पर बाइक, मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बेटे का शव देख मां लालमती दहाड़ें मारने लगी जबकि पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल था। मदनपुर थाना के प्रभारी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही घटना का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने, निर्मम हत्या कर नदी में फेंका युवक का शव

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com